Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-blog-header.php:9) in /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
T s singhdev – Chhattisgarh Tehelka https://cgtehelka.in News jo tahelka Macha de Tue, 18 Dec 2018 06:09:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 सिंहदेव को मिल सकता है वित्त का प्रभार https://cgtehelka.in/2018/12/18/singhdev-can-get-charge-of-finance/ Tue, 18 Dec 2018 06:09:19 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4846 रायपुर। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही टी.एस. सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू व्दारा मंत्री पद की शपथ लेने के बाद चर्चा का दौर शुरु हो गया है किसको क्या विभाग मिलेगा।
कांग्रेस के भीतर जो अंदरुनी चर्चाएं चल रहीं उसके मुताबिक टी.एस. सिंहदेव वित्त मंत्री बनाए जा सकते हैं। यदि वित्त में किसी तरह का पेंच अटका तब ही दूसरा विकल्प उन्हें गृह मंत्री बनाने का होगा।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को बहुमत मिलने पर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक दो ही नाम भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव की सर्वाधिक चर्चा रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अब अगला कदम होगा और मंत्रियों की नियुक्ति और उनके बीच विभागों का बंटवारा।
कुल 12 मंत्री नियुक्त करने हैं। सबसे अहम् विभाग गृह, वित्त, ऊर्जा, खनिज एवं स्वास्थ्य माने जाते हैं। निश्चित रूप से वरिष्ठता के नाते टी.एस. सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू के हिस्से में महत्वपूर्ण विभाग आएंगे।
सिंहदेव को वित्त विभाग सौंपने को लेकर पार्टी के भीतर अंदरुनी बातचीत चलने के पीछे कारण माना जा रहा है उनकी फाइनेंस को लेकर समझ।
उल्लेखनीय है कि टी.एस. सिंहदेव के आदर्श रहे रामचंद्र सिंहदेव जोगी शासनकाल में तीन साल वित्त मंत्री थे। टीएस की फाइनेंस से संबंधित समझ अपने आदर्श के करीब रहकर ही बढ़ी।
जोगी शासनकाल का जब अंतिम दौर था टी.एस. सिंहदेव को वित्त आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया। इसके बाद सिंहदेव की वित्तीय समझ के उदाहरण लगातार उस समय सामने आते रहे जब नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से वे विधानसभा में आंकड़ों व दस्तावेजों को सामने रखकर सरकार को घेरते थे।
प्रदेश की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह समझ लेने के बाद ही उन्होंने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया। चुनाव के समय जब मीडिया को तरफ से सवाल होते थे किसानों की कर्ज माफी की स्थिति में खजाना खाली होगा तब उसकी पूर्ति कहां से होगी, उसका भी ठोंस जवाब सिंहदेव के पास होता था।

]]>
ब्रेकिंग न्यूज : भूपेश ने ली मुख्यमंत्री की शपथ, सिंहदेव व ताम्रध्वज भी बने मंत्री https://cgtehelka.in/2018/12/17/breaking-news-bhupesh-takes-oath-as-chief-minister-sinhdev-and-tamarwaj-also-made-ministers/ Mon, 17 Dec 2018 13:15:35 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4820 रायपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज शाम भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ शाम 6.25 बजे हुई। इस तरह कार्यक्रम निर्धारित समय से 1 घंटे 25 मिनट विलंब से शुरु हुआ। बघेल ने हिन्दी में शपथ ली।
उनके अलावा टी.एस. सिंहदेव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बारिश के कारण शपथ ग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़के, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शरद यादव, व्ही. नारायण सामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, फारुख अब्दुल्ला, मोहसिना किदवई, पी.एल.पुनिया, बाबूलाल मरांडी, संजय सिंह, आर.पी.एन. सिंह गुरुदास कामत, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, बी.के. हरिप्रसाद, आनंद शर्मा, राज बब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू, नवीन जिंदल इस यादगार पल के साक्षी बने।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राहुल गांधी ने भूपेश, टी.एस. एवं ताम्रध्वज तीनों को मंच पर एक साथ सामने लाकर व तीनों के हाथ उठवाकर एकता व उत्साह का संदेश देने की कोशिश की। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ठीक वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के बाजू बैठे थे।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इंडोर स्टेडियम कांग्रेस विधायकों, अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से खचाखच था। उल्लेखनीय है कि इसी स्टेडियम में 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।
ये रहा खास
0 राज्यपाल अानंदी बेन पटेल 6.22 बजे स्टेडियम में पहुंचीं
0 राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के पहुंचते ही बैंड पर राष्ट्र गान की धुन बजी
0 शपथ लेने वाले भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू एक जैसा परिधान सफेद कुर्ता पायजामा एवं जैकेट पहने हुए थे
0 राहुल गांधी समेत अन्य अतिथिगण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वाल्वो बस से इंडोर स्टेडियम तक पहुंचे
0 बस में सबसे आगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं राहुल गांधी आजू-बाजू बैठे थे
0 शपथ समारोह में बहुतायत में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी को 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में भी देखा गया
0 राहुल गांधी एवं अन्य राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के आगमन के कारण एयरपोर्ट पर अति कड़ी सूरक्षा व्यवस्था थी। कड़ी सूरक्षा के कारण इंदौर,जयपुर व हैदराबाद की फ्लाइट काफी देर रुकी रही
0 स्टेडियम खचाखच रहने के कारण 4.30 बजे के बाद गैलरी में पैर रखने की जगह नहीं थी। ऐसे बहुत से लोग थे जो थोड़ा विलंब से पहुंचे और पास रहने के बाद भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं पा सके 
0 समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। 
0 मुख्य कार्यक्रम शपथ ग्रहण का संचालन छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अजय सिंह ने किया 
0 कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी कथक नृत्यांगना एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री अनुराधा दुबे ने किया

]]>