Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-blog-header.php:9) in /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-includes/feed-rss2.php on line 8 ram mandir – Chhattisgarh Tehelka
https://cgtehelka.in
News jo tahelka Macha deThu, 06 Dec 2018 05:05:50 +0000en-US
hourly
1 https://wordpress.org/?v=6.7.2बाबरी विध्वंस की बरसी आज, कड़े सुरक्षा घेरे में जकड़ी अयोध्या
https://cgtehelka.in/2018/12/06/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%95/
Thu, 06 Dec 2018 05:05:50 +0000https://chhattisgarhtimes.in/?p=4160अयोध्या में विवादित ढांचे के ध्वंस (Babri Masjid Demolition) की आज 26वीं बरसी है। इस मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। येलो जोन क्षेत्र में सुरक्षा बैरियर लगाकर हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध लगने पर उन्हें रोककर उनकी तलाशी भी ली जा रही है। पूरी धार्मिक नगरी कड़ी सुरक्षा घेरे में जकड़ी रहेगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में चल रहे बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि मुकदमे में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को एक बार फिर से पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार पत्र भेजने वाले ने पत्र में ना सिर्फ इकबाल अंसारी को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी है बल्कि बाबरी मस्जिद मुकदमे की वकालत कर रहे अधिवक्ता जफरयाब जिलानी के नाम का जिक्र भी इस पत्र में किया गया है।
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित परिसर में मौजूद ढांचे को गिरा दिया था, जिसके बाद हर वर्ष दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने तरीके से इस दिन को मनाते आ रहे हैं। अयोध्या में शांति व्यवस्था को लेकर कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए हर वर्ष सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाते हैं। उसी कड़ी में इस वर्ष भी अयोध्या में सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत रुप से कारसेवक पुरम परिसर में विवादित ढांचे की बरसी को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि यह दिन हमारे लिए विजय उत्सव के रूप में है और हर वर्ष 6 दिसंबर को हम शौर्य दिवस मनाते रहे हैं।
इस वर्ष भी परंपरागत आयोजन के तहत कारसेवक पुरम प्रांगण में शौर्य दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। इसके अलावा अयोध्या के शीर्ष संत और विहिप व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया जाएगा। आयोजनों की कड़ी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समुदाय विवादित ढांचे के ढांचे के ध्वंस की बरसी पर यौमे गम और काला दिवस के रूप में मनाएंगे। बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के आवास पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटेंगे।
अयोध्या में होने वाले इन दो परंपरागत आयोजनों के अलावा जिला प्रशासन ने किसी भी अन्य आयोजन को अनुमति नहीं दी है। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण अगर कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। सभी को अयोध्या आने और दर्शन करने की अनुमति है, लेकिन किसी भी प्रकार का गैर परंपरागत आयोजन नहीं करने दिया जाएगा।
विवादित ढांचे की 26वीं बरसी छह दिसंबर के मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के लिहाज से छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएफ, चार एडिशनल एसपी, 10 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर व 500 सिपाहियों को अयोध्या की सुरक्षा में लगा दिया गया है। यही नहीं सुरक्षा के लिहाज से घर की छतों पर भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहेंगे। किसी भी गैर परंपरागत कार्यक्रम के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
]]>अयोध्या में दीपोत्सव: सीएम योगी आज कर सकते हैं राम प्रतिमा का ऐलान
https://cgtehelka.in/2018/11/06/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f/
Tue, 06 Nov 2018 04:47:44 +0000https://chhattisgarhtimes.in/?p=2733अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की कांसे की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सकते हैं। ये प्रतिमा 201 मीटर की बननी है। वहीं कार्यक्रम के दौरान क्वीन हो मेमोरियल का शिलान्यास भी होगा। सोमवार देर शाम कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक लखनऊ पहुंच गई।
मुख्यमंत्री के साथ सुक अयोध्या मंगलवार दोपहर दो बजे तक सड़क मार्ग से पहुंचेंगी। अयोध्या की दीवाली के सजीव प्रसारण (लाइव कवरेज) के लिए अलग से वेबसाइट (deepotsav.co.in) बनाई गई है। क्वीन हो मेमोरियल का शिलान्यास भी इस कार्यक्रम में होगा।
सोमवार देर शाम अयोध्या में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने ‘राम की पैड़ी’ पर लगे दीयों की गिनती शुरू कर दी है। इस बार राज्य सरकार तीन लाख दीए जला कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। इससे पहले 1.5 लाख दीए जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। इस बार का आकर्षण वॉटर शो है। पिछली बार अयोध्या में लेज़र शो के माध्यम से रामकथा दर्शाई गई थी। इस बार वॉटर प्रोजेक्शन शो के माध्यम से इसे दिखाया जाएगा। इसके बाद इंडोनेशिया, रूस, टोबैगो, त्रिनिदाद, श्रीराम भारतीय कला केंद्र की टीमें रामलीला का मंचन करेंगी।
भगवान राम की प्रतिमा 151 मीटर ऊंची होगी और इसके नीचे 50 मीटर का पेडेस्टल बनाया जाएगा। इसका मुंह उत्तर पूर्व की तरफ होगा। पहले इसका मुंह अयोध्या की तरफ होना तय किया गया था लेकिन ज्योतिष के मुताबिक इसे उत्तर पूर्व की तरफ करके लगाना तय किया गया है। राम कथा पार्क में इसे लगाया जा सकता है। प्रतिमा के ठीक नीचे पौराणिक कथाओं पर आधारित म्यूजियम होगा। पहले 151 मीटर ऊंची प्रतिमा बननी थी और इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी लेकिन अब विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें लगभग 3000 करोड़ रुपये लग सकते हैं।
]]>अयोध्या में बनेगी 151 मीटर ऊंची श्रीराम की मूर्ति
https://cgtehelka.in/2018/11/03/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-151-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%8a%e0%a4%82/
Sat, 03 Nov 2018 10:34:03 +0000http://chhattisgarhtimes.in/?p=2542अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम की प्रतिमा धार्मिक नगरी को निःसंदेह नई पहचान दिलाएगी। 151 मीटर ऊंची धातु निर्मित भगवान राम की प्रतिमा और उसके निकटवर्ती क्षेत्र के विकास पर लगभग आठ सौ करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया गया है। यह आकलन राजकीय निर्माण निगम का है, जिसे राम की प्रतिमा स्थापना का कार्य सौंपा गया है।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार भगवान राम की प्रतिमा के ऊपर मंदिरनुमा छतरी लगाने की तैयारी है। साथ ही प्रतिमा के अभिषेक एवं माल्यार्पण के लिए उसके बाहर से मंदिर के लुक की कैप्सूलनुमा व्यवस्था की जानी है। प्रतिमा के लिए करीब 50 मीटर लंबा-चौड़ा प्लेटफार्म होगा। इसमें देश-विदेश की रामकथा का अंकन अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए होगा।
फोरलेन ओवरब्रिज से रेलवे ओवरब्रिज के बीच का क्षेत्र प्रतिमा लगाने के लए चयनित किया गया है, जो करीब 20 हेक्टेयर होगा। पार्क के तौर पर विकसित किए जाने के लिए इसमें आने वाली किसानों की जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भगवान राम की प्रतिमा के लिए फिलहाल यही खाका अब तक खींचा गया है। इस तरह की डिजाइन तैयार करवाने के लिए आर्किटेक्ट के नाम पर अभी सीएम की मुहर लगनी है।
योगी सरकार ने राम की पैड़ी की रीमॉडलिग परियोजना को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने की सिचाई विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है। 29 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराया जाना है।
दीपोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को छह नवंबर को अयोध्या आना है। कार्तिक मेला के बाद रीमॉडलिग परियोजना पर कार्य शुरू होगा। इसमें राम की पैड़ी की क्षमता 40 क्यूसेक से बढ़ाकर 240 क्यूसेक की जानी है। सरयू नदी से पानी लिफ्ट करने की क्षमता बढ़ जाने से हरि की पैड़ी की तर्ज पर राम की पैड़ी में अविरल प्रवाह बनाए रखने का दावा सिचाई विभाग के इंजीनियर करते हैं।
]]>