Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-blog-header.php:9) in /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
rajnath singh – Chhattisgarh Tehelka https://cgtehelka.in News jo tahelka Macha de Thu, 15 Nov 2018 14:09:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 जोगी के राज में दहशत थी इसलिए परिवर्तन हुआ- राजनाथ सिंह https://cgtehelka.in/2018/11/15/%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b9%e0%a4%b6%e0%a4%a4-%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a4%b2/ Thu, 15 Nov 2018 14:09:32 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=3192 महासमुंद। सरायपाली विधानसभा के ग्राम छुईपाली में राजनाथ सिंह आज चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने जय जगन्नाथ की घोष के साथ कहा कि 2003 में जब वे प्रभारी बनकर महासमुंद जिला आए थे तो उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे। जनता में बड़ी दहशत थी। उस समय भाजपा ने प्रदेश में विकास के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। बेहद खुशी हो रही है कि डाॅ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जो परिवर्तन लाने की बात कही थी आज परिवर्तन दिख रहा है। इसे कोई नकार नहीं सकता। कांग्रेस के लोगों को विकास दिखाई नही दे रहा। पहले छत्तीसगढ़ में सड़कें नहीं थी। बच्चे कुपोषण के शिकार थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल-काॅलेज नही थे। डाॅ. रमन ने जगह-जगह बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल और काॅलेज खोले। ईलाज के लिए राजधानी में एम्स है। पहले जिलें में 40.6 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार थे, जो अब घटकर 25 फीसदी हैं। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के 21 हजार लोग बैंक से मुद्रा लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने सबसे लम्बी सरकार चलायी है। कांग्रेस ने कहा था कि देश से गरीबी हटा देंगे, लेकिन गरीबी हटी नहीं और बढ़ी। जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर कांग्रेस को सरकार से उतारा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद भारत तेजी से विकास कर रहा है। 4 वर्ष पहले दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत 10 वें नम्बर पर था अब 6 वें स्थान पर आया गया है। उन्होंने देश दुनिया में भारत को स्थान दिलाने भाजपा को जिताने की अपील की और कहा कि इसकी शुरुआत यहां की जनता द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा से होनी चाहिए।

]]>
देश जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त होगा https://cgtehelka.in/2018/11/15/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81/ Thu, 15 Nov 2018 09:56:27 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=3180 रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि जल्द देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। केन्द्र में भाजपा की सरकार रहने पर इसका 3 से 5 वर्ष में पूरी तरह खात्मा हो जाएगा।
भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ पहुंचे राजनाथ सिंह ने आज एकात्म परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में नक्सलवाद अंतिम दौर में है। देश के 90 जिलों से सिमटकर 10-11 जिलों में रह गया है। यहां कांग्रेस के ही एक मित्र ने नक्सलवादियों के पक्ष में एक स्टेटमेंट दिया था। बाद में उन्होंने सफाई दी कि ऐसा नहीं कहा था। कहीं ना कहीं उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा। तभी उन्होंने वैसा स्टेटमेंट दिया। नक्सलियों से अपील है बंदूक छोड़ें। सरेंडर करें। राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय तक काम करने वाला मुख्यमंत्री अविश्वास के संकट में घिर जाता है। छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष गुजर जाने के बाद भी जनता का भाजपा व डॉ. रमन सिंह के प्रति भरोसा बरकरार है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां जरूर विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही हैं। कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत पूरी रह खो चुकी है। छत्तीसगढ़ में इस चुनाव में कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक तय नहीं कर सकी। कांग्रेस इस चुनाव में बिना दुल्हे की बारात की तरह आगे बढ़ गई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 1970 में कांग्रेस की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो हटी नहीं गरीबों पर शामत जरूर आ गई। 1969 में श्रीमती इंदिरा गांधी ने यह कहते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था कि गरीबों का पैसा उन तक पहुंचेगा। ऐसा हुआ नहीं। पहली बार मोदी सरकार ने गरीबों तक पैसा पहुंचाने काम किया है। जन धन योजना इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में जो घोषणा पत्र लाया है वह किसी दिवालिया हो चुके बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह है, जिसकी कोई वैल्यू नहीं होती। ये छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी की बात कर रहे हैं। कर्नाटक में भी कुछ ऐसा वादा किए थे। आज कर्नाटक का क्या हाल है जाकर जरा देख लें। वहां किसानों के घर वारंट पहुंच रहा है। गिरफ्तारियां हो रही हैं।

]]>