Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-blog-header.php:9) in /home4/prakhsto/cgtehelka/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
bhajpa – Chhattisgarh Tehelka https://cgtehelka.in News jo tahelka Macha de Tue, 18 Dec 2018 10:18:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 video : कार्यकर्ताओ ने किया रमन सिंह का भव्य स्वागत https://cgtehelka.in/2018/12/18/raman-singh-receives-massive-reception-from-political-workers/ Tue, 18 Dec 2018 10:18:27 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4868 डॉ रमन सिंह जी का कुम्हारी में भव्य स्वागत। कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे ‘हम तुम्हारे साथ हैं’
]]>
राफेल मुद्दे पर आज BJP करेगी 70 शहरों में प्रेस काफ्रेंस, करेगी कांग्रेस पर पलटवार https://cgtehelka.in/2018/12/17/bjp-will-present-press-conference-in-70-cities-on-rafael-issue/ Mon, 17 Dec 2018 05:27:04 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4784 राफेल मुद्दे पर बीजेपी अब बड़ा पलटवार करने जा रही है। पार्टी आज (सोमवार) देश में 70 प्रमुख स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस कर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और सरकार के खिलाफ साजिश करने के मुद्दों पर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करेगी।
इस अभियान में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।
बीजेपी सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, सोमवार को जब कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता संभाल रही होगी, तब बीजेपी देशभर में कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर रही होगी।
उन्होंने कहा, इसके बाद भी बीजेपी के कार्यक्रम जारी रहेंगे। कांग्रेस के झूठ और उसकी असली चेहरे को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। गौरतलब है कि राफेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद बीजेपी हमलावर हो चुकी है।
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत कई नेता संभालेंगे मोर्चा
बीजेपी के इस देशव्यापी प्रेस कांफ्रेंस के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी में,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत शिमला में,
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास रायपुर में,
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल अगरतला में,
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस अहमदाबाद में,
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी जयपुर में,
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रोहतक में,
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में,
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पटना में,
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भोपाल में, प्रकाश जावड़ेकर हैदराबाद में,
निर्मला सीतारमन मुंबई में,
वी.के. सिंह इलाहाबाद में,
जगत प्रकाश नड्डा त्रिवेंद्रम में,
जितेंद्र सिंह चंडीगढ़ में,
बी.एस. येद्दयुरप्पा बेलगाम में,
राम माधव चेन्नई में,
भूपेंद्र यादव रांची में,
श्रीकांत शर्मा कानपुर में और सिद्धार्थनाथ सिंह झांसी में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

]]>
शिवरतन का खनिज विकास निगम अध्यक्ष पद से इस्तीफा https://cgtehelka.in/2018/12/14/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae/ Fri, 14 Dec 2018 10:38:21 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4645 रायपुर। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने आज छतीसगढ़ खनिज विकास निगम से इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सफाए के बाद पार्टी के जो पंद्रह विधायक जीतकर आए हैं शिवरतन उनमें से एक हैं। उन्होंने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुनील माहेश्वरी को हराया है।

]]>
मध्य प्रदेश में BJP की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया इस्तीफा https://cgtehelka.in/2018/12/13/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-bjp-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac/ Thu, 13 Dec 2018 06:34:09 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4596 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बसपा के समर्थन के बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं प्रदेश में बीजेपी के 15 साल के शासन का अंत हो गया है। बीजेपी की इस हार के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की है। उधर, मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। कौरव ने अपना इस्तीफा मध्य प्रदेश कानून विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह का इस्तीफा नामंज़ूर कर दिया है और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव ने कहा था कि प्रदेश में सरकार बदलने के कारण मैंने मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार ने उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया था।

]]>
UP: कैबिनेट का फैसला: अटल के नाम पर राज्य में बनेगी मेडिकल यूनिवर्सिटी https://cgtehelka.in/2018/12/12/up-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be/ Wed, 12 Dec 2018 07:18:15 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4561 सरकारी व निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को एक छतरी के नीचे लाने के लिए योगी सरकार राज्य में चिकित्सा विश्वविद्यालय खोलने जा रही है। इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय होगा। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय विधेयक 2018 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय 13 राजकीय मेडिकल कॉलेज, 22 निजी मेडिकल कॉलेज, दो गैर स्वायत्तशासी संस्थान और दो स्वायत्तशासी संस्थान के साथ 17 निजी डेंटल कॉलेज चल रहे हैं। ये राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से यह संबद्ध हैं। इसके अलावा प्रदेश में 14 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों, नर्सिंग और पैरा मेडिकल के डिग्री कोर्स चलाने वाले कॉलेजों में एक समान पाठ्यक्रम और शैक्षिक कैलेंडर लागू होना चाहिए। इन कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने, उच्चकोटि की चिकित्सा शिक्षा और हेल्थ केयर सुविधान देने, एकल विश्वविद्यालय से संबद्धता प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना करने का फैसला किया गया है। सरकार का मानना है कि विवि की स्थापना के बाद निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगेगी।

]]>
रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा जीते सत्यनारायण व विकास विजय की ओर https://cgtehelka.in/2018/12/11/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa-%e0%a4%9c%e0%a5%81/ Tue, 11 Dec 2018 14:05:27 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4508 रायपुर। रायपुर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा अपने प्रतिव्दंदी भाजपा के श्रीचंद सुंदरानी के खिलाफ करीब 16 हजार वोटों से जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस के सत्यनाराण शर्मा एवं रायपुर पश्चिम से कांग्रेस के ही विकास उपाध्याय जीत की ओर अग्रसर हैं। रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिव्दंदी कांग्रेस के कन्हैया अग्रवाल से करीब 15 हजार मतों से आगे हैं।

]]>
नई सरकार को रचनात्मक सहयोग करने में पीछे नहीं रहेंगे- कौशिक https://cgtehelka.in/2018/12/11/%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%af%e0%a5%8b/ Tue, 11 Dec 2018 12:52:14 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4496 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार करती है। प्रदेश की जनता ने हमें लगातार 15 वर्षों तक जन-सेवा का अवसर प्रदान किया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। जन-सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ स्वस्थ लोकतंत्र की चेतना की मशाल थामे सजग विपक्ष की भूमिका निर्वहन करने भाजपा तत्पर होगी। कौशिक ने कहा कि भाजपा राजनीतिक सौहार्द्र, समरसता और जनहित के मुद्दों पर नई सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत-हार लगी रहती है लेकिन सत्ता को हमने जनता की सेवा का माध्यम मानकर पूरी प्रामाणिकता के साथ काम किया है, इस बात का हमें संतोष है। अब नई सरकार की यह गहन जिम्मेदारी होगी कि चुनौतियों से जूझकर छत्तीसगढ़ को बुलंदियों पर पहुंचाए

]]>
रुझान से बीजेपी में मची खलबली, दिल्ली में बड़े नेताओ की पीएम मोदी के साथ बैठक https://cgtehelka.in/2018/12/11/%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%b2/ Tue, 11 Dec 2018 07:43:00 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4450 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। रुझान के अनुसार कांग्रेस प्रदेश की 90 सीटों में से 65 सीटों पर आगे हैं, भाजपा 17, जोगी कांग्रेस 6 और अन्य 2 सीट पर आगे है। 15 साल से सत्ताधारी बीजेपी में रुझान को देखते हुए खलबली मची हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सभी बड़े नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस समय 90 में से अधिकतर सीटों पर कांग्रेस के नेता आगे हैं।

]]>
कुछ ही घंटों में छत्तीसगढ़ से भाजपा सरकार की विदाई- कांग्रेस https://cgtehelka.in/2018/12/09/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2/ Sun, 09 Dec 2018 15:16:39 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4370 रायपुर। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अजा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कोमल जंघेल के एक संयुक्त वक्तव्य पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के अंतिम 48 घंटे बाकी हैं। इसके बाद इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में हमेशा के लिए इस सरकार का नाम दर्ज हो जाएगा।
एक बयान में ठाकुर ने कहा कि 48 घंटे बाद एक नये युग की शुरुवात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से होगी। किसानों का कर्जा माफ होगा। युवाओं के हाथ में रोजगार होगा। महिलाएं सुरक्षित होंगी। बिजली बिल हाफ होगा।सुशासन की स्थापना होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही नतीजा है राज्य की जनता को भाजपा के कुशासन भ्रष्टाचार अराजक सरकार से मुक्ति मिल रही है। सपने दिखा कर  ठगती रही है। धान का समर्थन मूल्य ₹2100 और ₹300 बोनस देने का वादा कर सरकार में बैठी भाजपा ने 5 सालों तक किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा शासनकाल में हजारों किसानों ने आत्महत्या की। किसानों के आत्महत्या के लिये भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार रही हैं।

]]>
कांग्रेस कुछ घंटे और खुश हो ले फिर तो रमन राज ही आना है: भाजपा https://cgtehelka.in/2018/12/09/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6-%e0%a4%b9/ Sun, 09 Dec 2018 11:06:43 +0000 https://chhattisgarhtimes.in/?p=4360 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मायावी वादों का कोई असर नहीं हुआ है। झूठ, छल-प्रपंच और षड्यंत्रों के धरातल पर खड़ी कांग्रेस बेनकाब हो गई। छत्तीसगढ़ के चुनावों में दीगर तमाम फैक्टर्स पर रमन फैक्टर ही भारी रहा है।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अजा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कोमल जंघेल ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि एक्जिट पोल के अनुमानों को धता बताकर प्रदेश की जनता पूरे विश्वास के साथ भाजपा की चौथी बार सरकार बना रही है और हम जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में पुन: एक स्वस्थ-सुविचारित और लोक-कल्याणकारी सरकार बनाएंगे। एक्जिट पोल के सर्वे से ज्यादा विश्वसनीय सर्वेयर तो हमारे लाखों कार्यकर्ता हैं जो पुरुषार्थ व समर्पण के धनी है। वे हर पल जनता के बीच रहकर काम करते हैं और हम अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर पूरा विश्वास रखते हैं। इन चुनावों में अपनी जीत के दावे कर रहे कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मोर्चा अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की इस खुशफहमी की उम्र अब गिनती के घंटों की रह गई है। 21 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक कांग्रेसियों को खुश रहने का आखिरी मौका मिला है। एक-दो एक्जि़ट पोल्स के परिणाम जऱा पक्ष में देखकर उन अनुमानों पर हवाई किले बना रहे कांग्रेस नेताओं को भाजपा नेताओं ने ख्वाबों से दुनिया से बाहर निकलकर 11 दिसम्बर के सच का सामना करने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी है।

]]>