छत्तीसगढ़

CG BREAKNG : हादसे में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल…

जशपुर- आज सुबह चर्च निर्माण के दौरान सेंट्रिंग गिर गई। हादसे में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जशपुर जिले के बंदरचुंवा के नार्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च में मंगलवार सुबह करीब 11.10 बजे बड़ा हादसा हुआ। छत की ढलाई के दौरान सेंट्रिंग गिरने से छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ठेकेदार शकील खान (अंबिकापुर निवासी) का पैर टूट गया है, जबकि अन्य मजदूरों को कमर और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे के वक्त छत पर करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन नीचे काम कर रहे मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी सैहुन टोप्पो ने बताया कि घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कुनकुरी के निजी अस्पताल में भेजा गया है।

घायलों को सबसे पहले कुनकुरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इमरजेंसी रूम और ड्रेसर की कमी के कारण उन्हें जशपुर रेफर कर दिया गया। यह समस्या सरकारी अस्पताल कुनकुरी में लंबे समय से बनी हुई है। इस हादसे में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी और क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर किया है। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button