नेशनल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ : राम भक्तों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, योगी बोले- 500 वर्षों का इंतजार खत्म

अयोध्या- राम मंदिर प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ है। 22 जनवरी की तारीख को सनातन संस्कृति के मानने वाले लोग कभी नहीं भूलेंगे क्योंकि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। जिसको लेकर भगवान राम को मानने वालों की बीच एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला। आज के दिन साल 2024 में पूरे देश को दुल्हन की तरह सजाया गया था। हर जगह राम मंदिर की चर्चा हो रही थी। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था और सभी जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

हिंदू पंचांग के मुताबिक 11 जनवरी 2025 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा हो चुका है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को हुई थी जो कि इस साल 11 जनवरी को पड़ी थी। इसलिए राम मंदिर अयोध्या की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई गई। वहीं इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुई, इसलिए आज वर्षगांठ मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के मानने वाले लोगों ने 11 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाई, जबकि इंग्लिश कैलेंडर को मानने वाले लोग आज प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह बड़े हर्ष के साथ मना रहे है।

योगी बोले- 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। पीएम मोदी का इसके लिए आभार प्रकट करते हैं. राम जन्मभूमि का आंदोलन लंबे समय तक चला। आज हर राम भक्त में उत्साह हैं, एक साल पहले रामलला विराजे थे. सीएम योगी लंबे संघर्ष के बाद रामलला विराजे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button