महिलाओं से भरी पिकअप पलटी: मची चीख-पुकार, इस समस्या को लेकर जा रही थीं कलेक्ट्रेट

खंडवा- मध्य प्रदेश में खंडवा के भील खेड़ी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप पलटने से 12 महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, खंडवा के भील खेड़ी गांव में आज बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन पलट गया और सीधे सड़क से खेत में जा गिरा। इस घटना में 12 महिलाएं घायल हुई हैं। इन सभी महिलाओं को खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है यह सभी महिलाएं खंडवा कलेक्ट्रेट जल संकट को लेकर ज्ञापन देने आ रही थी। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल सभी महिलाएं खतरे के बाहर है।