भीषण सड़क हादसा: चार युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घायल, बोलेरो और ट्रक में हुई टक्कर

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर आई है। जहां सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। जिससे चार युवक काल की गाल में समा गए।
जानकारी के मुताबिक, सागर के शाहगढ़ तहसील, छतरपुर सीमा के पास बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो सवार चार युवकों की जान चली गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए सागर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सभी मृतक शाहगढ़ के आगरा गांव के निवासी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह सभी सागर-छतरपुर के बीच चल रहे फोर लेन सड़क के निर्माण में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।