पुलिसकर्मी को लोगों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

जौनपुर- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार रात एक पुलिसकर्मी को लोगों ने बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मी रोजाना सादी वर्दी में एक महिला के घर आता था। बुधवार रात दोनों को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उसके बाद पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। हालांकि अभी पुलिसकर्मी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह पूरा मामला जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र का है। मोहल्लेवासियों के अनुसार सिपाही रोजाना महिला के घर सादी वर्दी में आता था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर लोगों को शक हुआ। बुधवार रात जब सिपाही महिला के घर पहुंचा तो मोहल्लेवासी सतर्क हो गए। कुछ समय बाद वे एकजुट होकर घर पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। तत्पश्चात सिपाही को घेरकर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर थाने के कुछ पुलिसकर्मी निजी वाहन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही को भीड़ से छुड़ाया और उसे अपने साथ ले गये। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही उसी थाने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मोहल्लेवासियों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही पुलिसकर्मियों की ऐसी गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।