नेशनल

BIG BREAKING : नहीं रहे पूर्व PM मनमोहन सिंह, 92 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली– प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है ऐसा प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट के बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज रात ही कर्नाटक से दिल्ली रवाना हो रहे है और कांग्रेस के कल के सभी कार्यक्रमों को कल के लिए रद्द कर दिया गया है। वही अभी-अभी प्रियंका गांधी भी दिल्ली के एम्स पहुंची है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट रहे हैं। बता दें कि दोनों नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक गए हुए थे।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद आज शाम ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button