शादी में शराब पार्टी में ससुर दामाद आपस में भिड़ेः दोनों पक्ष में पत्थरबाजी से मकान व कार के टूटे शीशे, फिर..

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी समारोह के दौरान शराब पार्टी कर रहे ससुर और दामाद में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पत्थराव होने लगे। इस पत्थरबाजी में कई मकानों के कांच टूटे तो कई गाड़ियां भी फोड़ दी गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। जिसमें दोनों तरफ से लोग पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र जवाहर कॉलोनी हरिजन बस्ती में हो रही शादी समारोह के दौरान शराब पार्टी कर रहे ससुर और दामाद आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों ही तरफ से पत्थराव होने लगा। इस पत्थरबाजी में बस्ती में दहशत का माहौल बन गया। क्योंकि पत्थर बाजी से कई घरों का नुकसान हुआ है तो कई गाड़ियां भी टूटी हैं। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर पत्थरबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामला शांत किया। जिसके बाद पुलिस दोनों ही पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों ने पारिवारिक विवाद की बात बताते हुए राजीनामा कर लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष थाने आए थे दोनों ने राजीनामा कर बपास चले गए। यदि कोई और शिकायतकर्ता शिकायत करने आता हैं। तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।