नेशनल

यात्री जहाज नौसेना की नाव से टकराने से 13 की मौत, सीएम-पीएम ने की मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

मुंबई- मुंबई में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में ‘नीलकमल’ नामक यात्री नाव बुधवार दोपहर को कोलाबा के गेट वे ऑफ इंडिया के पास पलट गई। वह एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 101 यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार शाम को मृतक संख्‍या की पुष्टि की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3:55 बजे हुई, जब नीलकमल नामक यात्री जहाज नौसेना की एक नाव से टकराने के बाद समुद्र में पलट गया। फडणवीस ने कहा, “बचाव अभियान अभी भी जारी है और कल अंतिम बयान जारी किया जाएगा। उन्‍होंने घोषणा की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

सीएम फडणवीस ने कहा

  • मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, “मुंबई के पास, बुचर द्वीप पर, नीलकमल नामक एक यात्री जहाज नौसेना की नाव से टकराने के बाद दोपहर 3:55 बजे पलट गया।
  • अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन शाम 7:30 बजे तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना के जवान थे।

दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का नौसेना डॉकयार्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान के लिए 11 क्राफ्ट और चार हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं।

हालांकि, अभियान अभी भी जारी है और लापता लोगों के बारे में कल सुबह तक और जानकारी मिल पाएगी।

जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों को सीएम राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। इस घटना की जांच पुलिस और भारतीय नौसेना द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवेदना व्यक्त की

  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गेटवे ऑफ इंडिया के पास मुंबई नौका दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की और चल रहे बचाव और राहत कार्यों की शीघ्र सफलता के लिए प्रार्थना की।
  • राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं मुंबई हार्बर के पास एक यात्री नौका और भारतीय नौसेना के एक जहाज से जुड़ी दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।
  • मैं बचाव और राहत कार्यों की शीघ्र सफलता और बचे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”
  • पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में नाव दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।
  • प्रधानमंत्री ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button